PRESENT PERFECT TENSE in HINDI

आज हम PRESENT PERFECT TENSE के Introdution, Rules of translation, Examples के बारे में जानेंगे  और Practice Exercise को Solve करेंगे |

Table of Contents

PRESENT PERFECT TENSE 

(WITH INTRODUCTION OF PRESENT PERFECT TENSE)

Present Perfect Tense के वाक्यों से यह ज्ञात होता है कि जो कार्य हो रहा था वो अब समाप्त हो गया है, किन्तु जो कार्य समाप्त हुआ है उसे अधिक समय नहीं हुआ है |

पहचान –

Present Perfect Tense के वाक्यों के अंत में ‘चुका है’, ‘चुकी है’, ‘चुके हैं’, ‘या है’, ‘ई है’, ‘लिया है’, ‘दिया है’, ‘गया है’ आदि शब्द समूह का प्रयोग होता है |

Rule of Translation –

Subject + Helping Verb (Has/Have) + Main Verb (Third Form) + Object

  • Plural Subject (I, We, You, They, Plural Nouns) के साथ सहायक क्रिया (Helping verb) Have के पश्चात मुख्य क्रिया (Main verb) की Third Form का प्रयोग होता है |
  • Singular Subject (He, She, It, Singular Nouns) के साथ सहायक क्रिया (Helping verb) Has के पश्चात मुख्य क्रिया (Main verb) की Third Form का प्रयोग होता है |

Model Sentences –

  1. हम अपना काम समाप्त कर चुके हैं |

       We have done our work.

  1. राधा कमरे मे सो गई है |

       Radha has slept in the room.

  1. वह निबंध लिख चुका है |

      He has written the essay.

  1. सूर्य छिप चुका है |

      The sun has set.

  1. वे लड़के यहाँ से जा चुके हैं |

       Those boys have gone from here.

Types of Present Perfect Tense –

Present Perfect Tense को चार भागों मे बांटते हैं जो निम्नलिखित है |

  1. Affirmative (Positive) Sentences
  2. Negative Sentences
  3. Interrogative Sentences
  4. Negative Interrogative Sentences

 

1. AFFIRMATIVE (Positive) SENTENCES

Affirmative Sentences को Positive Sentences भी कहते हैं | इन वाक्यों के अंत में ‘चुका है’, ‘चुकी है’, ‘चुके हैं’, ‘या है’, ‘ई है’, ‘लिया है’, ‘दिया है’, ‘गया है’ आदि शब्दों का प्रयोग होता है |

Rule of Translation –

Subject + Helping Verb (Has/Have) + Main Verb (Third Form) + Object

Examples of Affirmative Sentences –

  1. अब सूर्य निकाल आया है |

       The sun has risen now.

  1. उसने अपना होमवर्क कर लिया है |

       He has done his homework.

  1. तुम हॉकी खेल चुके हो |

      You have played hocky.

  1. मैं किताब पढ़ चुका हूँ |

      I have read the book.

  1. बारिश हो चुकी है |

      It has rained.

  1. अब अंधेरा हो गया है |

      It has become dark now.

  1. वह अब दिल्ली चली गई है |

      She has gone to Delhi now.

  1. मास्टर साहब ने राजेश को डांट दिया है |

      Teacher has scolded Rajesh.

  1. माताजी मंदिर जा चुकी हैं |

      Mother has gone to the temple.

  1. वे लड़के यहाँ से जा चुके हैं |

     Those boys have gone from here.

 

2. NEGATIVE SENTENCES

Negative Sentences के वाक्यों में ‘नहीं’ का प्रयोग होता है |‘नहीं’ के लिए ‘Not’ तथा ‘कभी नहीं’ के लिए ‘Never’ का प्रयोग करें | Not तथा Never का प्रयोग Main Verb के पहले किया जाता है |

Rule of Translation –

Subject + Helping Verb (Has/Have) + Not + Main Verb (Third form) + Object

Examples of Negative Sentences –

  1. उसने अपना काम समाप्त नहीं किया है |

      He has not done his work.

  1. ये लड़कियाँ पौधों में पानी नहीं लगा चुकी हैं |

      These girls have not watered the plants.

  1. वे लड़के स्नान नहीं कर चुके हैं |

       Those boys have not bathed.

  1. जिया पहाड़े नहीं लिख चुकी है |

      Jiya has not written the tables.

  1. नेहा आगरा कभी नहीं गई है |

       Neha has never gone to Agra.

  1. मैंने खाना नहीं बनाया है |

       I have not cooked.

  1. उसने झूठ कभी नहीं बोला है |

      He has never told a lie.

  1. हमने अंडे कभी नहीं खाये हैं |

      We have never eaten eggs.

 

3. INTERROGATIVE SENTENCES

Interrogative Sentences दो प्रकार के होते हैं पहले वो वाक्य जो ‘क्या’ शब्द से आरम्भ होते हैं दूसरे वो वाक्य जिनके बीच मे प्रश्नसूचक शब्द (क्या, कौन, कैसे आदि) आते हैं | जो निम्न प्रकार हैं –

First Type (क्या से आरम्भ होने वाले वाक्य)

 Rule of Translation –

Helping Verb (Has/Have) + Subject + Main Verb (Third Form) + Object

Examples of Interrogative Sentences (First Type)

  1. क्या उसने निबंध लिख लिया है ?

       Has he written the essay?

  1. क्या तुमने अपना होमवर्क समाप्त कर लिया है ?

      Have you done your homework?

  1. क्या तुमने उसकी पुस्तक वापस कर दी है ?

      Have you returned his book?

  1. क्या जोया ने सारे आम खा लिए हैं ?

      Has Zoya eaten all the mangoes?

  1. क्या वह खाना पहले ही खा चुका है ?

      Has he already eaten the food?

Second Type (वाक्य के बीच मे प्रश्नसूचक शब्द वाले वाक्य)

Rule of Translation –

(WH) + Helping Verb (Has/Have) + Subject + Main Verb (Third Form) + Object

Examples of Interrogative Sentences (Second Type)

  1. पिताजी बाजार क्यों गए हैं ?

      Why has father gone to market?

  1. माताजी कहाँ से आई हैं ?

       From where has mother come?

  1. चपरासी कहाँ गया है ?

      Where has the peon gone?

  1. तुम मुंबई मे कब से हो ?

      Since when have you been in Mumbai?

  1. तुम्हें आज किसने इंग्लिश पढ़ाई है ?

      Who has taught you English today?

Note –

  • (WH) का अर्थ प्रश्नसूचक शब्द से है जैसे – क्यों, कहाँ, कैसे, कौन, किसने, क्या (Why, Where, Who, How, What…) आदि शब्द जिनका प्रयोग वाक्य के बीच में होता है |
  • जिन प्रश्नवाचक वाक्यों का उत्तर ‘हाँ’ या ‘नहीं’ मे दे सकते हैं तो उन वाक्यों को First Type के अनुसार बनाते हैं |
  • जिनका उत्तर ‘हाँ’ या ‘नहीं’ मे नहीं दे सकते तो उन वाक्यों को Second Type के अनुसार बनाते हैं |

 

4. NEGATIVE INTERROGATIVE SENTENCES

Negative Interrogative Sentences भी दो प्रकार के होते हैं जो निम्नलिखित हैं –

Rule of Translation

First Type – (‘क्या’ से आरम्भ होने वाले वाक्य)

Helping Verb (Has/Have) + Subject + Not + Main Verb (Third Form) + Object  

Second Type – (वाक्य के बीच मे प्रश्नसूचक शब्द वाले वाक्य)

(WH) + Helping Verb (Has/Have) + Subject + Not + Main Verb (Third Form) + Object

Examples of Negative Interrogative Sentences –

  1. क्या उसने खाना अभी तक नहीं खाया है ?

      Has he not eaten the food yet?

  1. क्या पिताजी अभी तक नहीं आए हैं ?

     Has father not come yet?

  1. क्या उन्होने आज अंगूर नहीं खाये हैं ?

     Have you not eaten the grapes today?

  1. क्या तुम्हारी माताजी ने ताजमहल कभी नहीं देखा है ?

     Has your mother never seen the Taj Mahal

  1. रमेश अभी तक क्यों नहीं आया है ?

      Why has Ramesh not come yet?

  1. तुमने आज कितने प्रश्न हल नहीं किए हैं ?

      How many questions have you not solved today?

 

PRACTICE EXERCISE OF PRESENT PERFECT TENSE

  • वह अपनी पुस्तक पढ़ चुकी है |

      She has read her book.

  • पिताजी ऑफिस से चले गए हैं |

      Father has left the office.

  • वे लड़के अभी अभी स्कूल में आए हैं |

      Those boys have just come to school.

  • हमने अपना पाठ याद नहीं किया है |

      We have not learned our lesson.

  • सूर्य अभी तक नहीं निकला है |

      The sun has not come out yet.

  • क्या अब चाँद निकल आया है ?

      Has the moon come out now?

  • क्या उसने खिड़कियाँ बंद कर दी हैं ?

      Has he closed the windows?

  • क्या वह अभी तक तैयार नहीं हुआ है ?

      Has he not ready yet?

  • इस किसान ने आज खेत मे काम क्यों नहीं किया है ?

      Why has this farmer not worked in the field today?

  • अब कौन गया है ?

      Who has gone now?

  • तुमने रजनी का पेन क्यों चुराया है ?

      Why have you stolen Rajni’s pen?

  • अब कौन नहीं आया है ?

      Who has not come now?

 

READ ALSO ……

  1. Present Indefinite Tense in Hindi
  2. Past Indefinite Tense in Hind
  3. Future Indefinite Tense in Hindi
  4. Present Continuous Tense in Hindi
  5. Past Continuous Tense in Hindi
  6. Future Continuous Tense in Hindi
  7. Present Perfect Tense in Hindi
  1. Verb Error Correction Exercise
  2. Tense Error Correction Exercise
  3. Noun Error Correction Exercise
  1. Stories Translation Hindi to English
  2. Stories Translation English to Hindi
  3. Stories Translation Hindi to English Practice Exercises
  4. Easy Story Translation Hindi to English
  5. Best Moral Stories Hindi to English
  6. Bedtime Story Hindi to English
  7. Moral Story Hindi to English
  1. Essay on Pollution in English
  2. Essay on The Single Most Valuable Gift Of Science

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!