FUTURE CONTINUOUS TENSE in HINDI

आज हम FUTURE CONTINUOUS TENSE के बारे मे जानेंगे |इस Tense के Translation Rules,Examples और Practice Exercise को पढ़ेंगे |

Table of Contents

FUTURE CONTINUOUS TENSE

(WITH INTRODUCTION)

Future Continuous Tense के वाक्यों से भविष्य मे कार्य जारी रहना प्रकट होता है परन्तु कार्य के होते रहने की अवधि नहीं दी जाती है |

पहचान –

Future Continuous Tense के वाक्यों की क्रियाओं के अंत में ‘रहा होगा’, ‘रही होगी’, ‘रहे होंगे’, ‘रहा हूंगा’ आदि शब्द-समूह का प्रयोग होता है |

RULE OF TRANSLATION –

  • इन Tense के वाक्यों में Shall be, Will be सहायक क्रिया और मुख्य क्रिया की – ing Form (Present Participle Form) वाली होती है 
  • I, We के साथ Shall be सहायक क्रिया के बाद मुख्य क्रिया (Main Verb) की – ing Form का प्रयोग होता है |
  • I, We के अतिरिक्त अन्य सभी कर्ताओं (He, She, It, They, These, Those…. आदि) के साथ Will be लगाकर मुख्य क्रिया की – ing Form का प्रयोग होता है |
  • इस Tense में ‘कल’ के लिए tomorrow का प्रयोग होता है, न कि yesterday का |

MODEL SENTENCES –

  1. वह स्कूल जा रहा होगा |

         He will be going to school.

  1. मैं समाचार – पत्र पढ़ रहा हूंगा |

         I shall be reading the newspaper.

  1. हम कल इस समय दिल्ली जा रहे होंगे |

         We shall be going to Delhi at this time tomorrow.

  1. वे लड़के क्रिकेट खेल रहे होंगे |

         Those boys will be playing cricket.

  1. ये लड़कियां किताबें पढ़ रही होंगी |

        These girls will be reading books.

TYPES OF FUTURE CONTINUOUS TENSE –

  1. Affirmative (Positive Sentences)
  2. Negative Sentences
  3. Interrogative Sentences
  4. Negative Interrogative Sentences  

 

1. AFFIRMATIVE [POSITIVE] SENTENCES

Affirmative Sentences के वाक्यों के अंत में ‘रहा होगा’, ‘रहे होंगे’, ‘रहा हूंगा’ आदि शब्द समूह आते हैं |

Rule of Translation –

Subject + Helping Verb (Shall be, Will be) + Main Verb (ing) + Object

Examples of Affirmative Sentences –

  1. कल राम कानपुर जा रहा होगा |

       Ram will be going to Kanpur tomorrow.

  1. वह कमरा साफ कर रही होगी |

      She will be cleaning the room.

  1. वे कल फूटबाल खेल रहे होंगे |

      They will be playing football tomorrow.

  1. ये लड़कियां फिल्म देख रही होंगी |

      These girls will be watching a movie.

  1. पिताजी गंगाजी मे स्नान कर रहे होंगे |

      Father will be bathing in the Ganga.

  1. वे लड़के पार्क मे घूम रहे होंगे |

      Those boys will be loitering in the park.

  1. कल राहुल परीक्षा दे रहा होगा |

       Rahul will be giving exam tomorrow.

  1. माताजी मंदिर जा रही होंगी |

      Mother will be going to temple.

  1. हम कल इस समय पुस्तकें पढ़ रहे होंगे |

      We shall be reading books at this time tomorrow.

  1. अगले वर्ष बड़े भाई अमेरिका जा रहे होंगे |

      Next year elder brother will be going to America.

 

2. NEGATIVE SENTENCES

Negative Sentences के वाक्यों में ‘नहीं’ का प्रयोग होता है|  इन वाक्यों में Shall/Will के पश्चात ‘Not’ का प्रयोग किया जाता है |

Rule of Translation –

Subject + Helping verb (will/shall) + Not + Be + Main Verb (ing) + Object

Examples of Negative Sentences –

  1. कल गीता खाना नहीं पका रही होगी |

       Geeta will not be cooking food tomorrow.

  1. किसान खेतों मे हल नहीं चला रहे होंगे |

       The farmers will not be ploughing fields.

  1. राकेश उस समय तक अपना होमवर्क नहीं कर रहा होगा |

       Rakesh will not be doing their homework by that time.

  1. पिताजी ऑफिस नहीं जा रहे होंगे |

       Father will not be going to office.

  1. खिलाड़ी हर समय मैदान मे खेलते नहीं रहेंगे |

       The players will not be playing all time in the field.

  1. वह लड़का बाथरूम मे स्नान नहीं कर रहा होगा |

       That boy will not be bathing in the bathroom.

  1. अगले वर्ष पिताजी ऑफिस में काम नहीं कर रहे होंगे |

        Next year father will not be working in the office.

  1. माताजी बाजार से सब्जी नहीं ल रही होंगी |

       Mother will not be bringing vegetables from the market.

 

3. INTERROGATIVE SENTENCES

Interrogative Sentences दो प्रकार के होते हैं पहले वो वाक्य जो ‘क्या’ शब्द से आरम्भ होते हैं दूसरे वो वाक्य जिनके बीच मे प्रश्नसूचक शब्द (क्या, कौन, कैसे आदि) आते हैं | जो निम्न प्रकार हैं –

First Type (क्या से आरम्भ होने वाले वाक्य)

 Rule of Translation –

Will/Shall + Subject + Be + Main Verb (ing) + Object

Examples of Interrogative Sentences (First Type)

  1. क्या रजनी खाना खा रही होगी ?

      Will Rajni be having food?

  1. क्या चपरासी घंटी बाजा रहा होगा ?

      Will the peon be ringing the bell?

  1. क्या पिताजी पत्र लिख रहे होंगे ?

      Will father be writing the letter?

  1. क्या मास्टर साहब नेहा को पढ़ा रहे होंगे ?

      Will the teacher be teaching Neha?

  1. क्या वे लड़के मैदान मे खेल रहे होंगे ?

      Will those boys be playing in the field?

Second Type (वाक्य के बीच मे प्रश्नसूचक शब्द वाले वाक्य)

Rule of Translation –

(WH) + Will/Shall + Subject + Be + Main Verb + Object

Examples of Interrogative Sentences (Second Type)

  1. तुम कल कहाँ सो रहे होगे ?

       Where will you be sleeping tomorrow?

  1. तुम कल क्या खा रही होगी ?

      What will you be eating tomorrow?

  1. रश्मि इस समय क्या कर रही होगी ?

      What will Rashmi be doing at this time?

  1. यह पहलवान कितना दूध पीता रहेगा ?

      How much milk will this wrestler be drinking?

  1. वे कब तक यात्रा करते रहेंगे ?

      How long will they travelling?

  1. कौन से छात्र शोर मचा रहे होंगे ?

      Which students will be making noise?

  1. तुम्हें कल कौन पढ़ा रहा होगा ?

      Who will you be teaching tomorrow?

                             or

      Who will be teaching you tomorrow?

NOTE – जिन प्रश्नवाचक वाक्यों का उत्तर ‘हाँ’ या ‘नहीं’ मे दे सकते हैं तो उन वाक्यों को First Type के अनुसार बनाते हैं |

जिनका उत्तर ‘हाँ’ या ‘नहीं’ मे नहीं दे सकते तो उन वाक्यों को Second Type के अनुसार बनाते हैं |

 

4. NEGATIVE INTERROGATIVE SENTENCES

Negative Interrogative Sentences भी दो प्रकार के होते हैं जो निम्नलिखित हैं –

Rule of Translation

First Type – (‘क्या’ से आरम्भ होने वाले वाक्य)

Will/Shall + Subject +Not + Be + Main Verb (ing) + Object  

Second Type – (वाक्य के बीच मे प्रश्नसूचक शब्द वाले वाक्य)

(WH) + Will/Shall + Subject + Not + Be + Main Verb + Object

Examples of Negative Interrogative Sentences –

  1. क्या मास्टर साहब नेहा को पढ़ा नहीं रहे होंगे ?

       Will teacher not be teaching Neha?

  1. क्या चपरासी इस समय घंटी नहीं बजा रहा होगा ?

      Will the peon not be ringing the bell this time?

  1. क्या हम राम की सहायता नहीं कर रहे होंगे ?

      Shall we not be helping Ram?

  1. चपरासी समय पर घंटी क्यों नहीं बजा रहा होगा ?

      Why will the peon not be ringing the bell on time?

  1. कौन से छात्र शोर नहीं मचा रहे होंगे ?

      Which students will not be making noise?

  1. यह लड़का कौन सा फल नहीं खा रहा होगा ?

     Which fruit will this boy not be eating?

 

PRACTICE EXERCISE OF FUTURE CONTINUOUS TENSE

  • मैं उस समय पत्र लिख रहा हूंगा |

     I will be writing a letter at that time.

  • तुम्हारे मित्र कमरे मे शोर मचा रहे होंगे |

     Your friends will be making noise in the room.

  • ये लड़कियाँ पौधों मे पानी लगा रहीं होंगी |

     These girls will be watering in the plants.

  • मास्टर साहब इतिहास नहीं पढ़ा रहे होंगे |

     Teacher will not be teaching history.

  • बढ़ई मेज नहीं बना रहा होगा |

        The carpenter will not be making the table.

  • टेलीफोन की घण्टी नहीं बजती रहेगी |

     The telephone will not be ringing.

  • क्या मेट्रो ट्रेन इसी तरह चलती रहेंगी ?

     Will metro trains be continuing like this?

  • क्या तुम कल इस समय पुस्तक पढ़ रहे होगे ?

    Will you be reading the book tomorrow at this time?

  • क्या यह दुकानदार कल अपना सामान नहीं बेच रहा होगा ?

    Will this shopkeeper not be selling his goods tomorrow?

  • वह कल कितनी दूर तक दौड़ रहा होगा ?

     How far will he be running tomorrow?

  • कौन सा छात्र तुम्हारी सहायता नहीं कर रहा होगा ?

     Which student will not be helping you?

  • अगली साल मेट्रो ट्रेन इसी तरह क्यों नहीं चल रहीं होंगी ?

     Why will the metro train not be running like this next year?

 

READ THIS POST ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!