DETERMINERS for CBSE Class 9 and 10 (in Hindi)

Cbse Class 9 and 10 की English Grammar के Determiners टॉपिक को Rules और Examples के साथ समझेंगे | जो Students के लिए बहुत महत्वपूर्ण है |

Table of Contents

DETERMINERS

Determiners क्या होतें हैं –

Determiners वो शब्द (word) हैं जो Noun से पहले आतें हैं और Noun के बारे मे अतिरिक्त (additional) जानकारी देतें हैं| ये बतातें है कि किसकी बात हो रही है और कितनी बात हो रही है|

Determiners कहाँ प्रयोग करते हैं –

हम किसी भी Sentence मे जब Determiners का प्रयोग करते हैं तो Noun से पहले ही करते हैं –

DETERMINER + NOUN

EXAMPLES

  • That boy – वह लड़का
  • A boy – एक लड़का
  • The boys – लड़के
  • Five boys – पाँच लड़के

उपर्युक्त Examples मे जो That, A, The, Five आदि सभी Determiners हैं| जो सभी Noun से पहले आए हैं जो Noun के बारे मे अतिरिक्त जानकारी दे रहें हैं|

TYPES OF DETERMINERS | DETERMINERS के प्रकार

जो निम्नलिखित प्रकार के होते हैं –

Determiners

 1. Article Determiners

Modern English Grammar मे Articles को Determiners भी कहते हैं| Article हमे ये बताता है कि Noun specific है या unspecific या फिर वो Noun जिसके बारे मे हम पहले से कुछ जानते हैं उसके आगे Definite Article (The) का प्रयोग करते हैं और जिस Noun के बारे मे हम पहले से कुछ नहीं जानते उसके आगे Indefinite Article (A, An) का प्रयोग करते हैं|

“Articles are words that define a noun as specific or unspecific.”

Kinds of Articles –

Articles

Examples of Definite Article “The”

  • The dog is barking. (कुत्ता भौंक रहा है)
  • The house in which I live is new. (घर जिसमे मैं रहता हूँ नया है)
  • The gold of Nepal is cheap. (नेपाल का सोना सस्ता है)

Example of Indefinite Article “A, An”

  • He saw an inkpot. (उसने एक इंकपोट को देखा)
  • There was a king. (एक राजा था)
  • A dog was barking at night. (एक कुत्ता रात मे भौंक रहा था)

Note :- An का प्रयोग Vowel Sound यानि स्वर [अ-अः] के अनुसार होता है न केवल Vowel [a,e,i,o,u] के अनुसार |

A का प्रयोग consonant यानि व्यंजन [क-ज्ञ] के अनुसार होता है|

 2. Demonstrative Determiners

Demonstrative का प्रयोग करके हम Noun के Location या Position के बारे मे बताते हैं कि Noun कहाँ पर (पास मे या दूर) है|

“These are used to indicate the position or location of a noun.”

Kinds of Demonstratives –

Demonstratives

Examples of Demonstrative Determiners –

  • This pen is mine. (यह किताब मेरी है)
  • That book is very interesting. (वह किताब बहुत दिलचस्प है)
  • These books are mine. (ये किताबें मेरी हैं)
  • Those boys are playing. (वे लड़के खेल रहें हैं)

 

 3. Possessive Determiners

Possessive Determiners का प्रयोग किसी वस्तु पर अधिकार को व्यक्त करने के लिए किया जाता है कि किस व्यक्ति के पास क्या है या ये वस्तु किसकी है|

“It is used to show the possession of the thing referenced by the following noun.”

Kinds of Possessives –

Possessives

Examples of Possessive Determiners –

  • My brother is an engineer. (मेरा भाई एक इंजीनियर है)
  • Her sister went to the office. (उसकी बहन ऑफिस गई थी)
  • This is your pen. (यह तुम्हारा पेन है)
  • These are his books. (ये उसकी किताबें हैं)
  • Their books are collected from the library. (उनकी किताबें पुस्तकालय से एकत्र की जाती हैं)
  • These are our chairs. (ये हमारी कुर्सियाँ हैं)

 

 4. Distributive Determiners

Distributive Determiners का प्रयोग दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं में से प्रत्येक या एक का बोध कराने के लिए किया जाता है | इनका प्रयोग Noun से पहले होता है अगर Noun से पहले नहीं होता है तो इन्हें Distributive Pronoun कहते हैं|

“They express how something is distributed, shared or divided.”

Kinds of Distributive-

Distributive

Examples of Distributive Determiners –

  • Each girl has a book. (प्रत्येक लड़की के पास किताब है)
  • Every man is emotional. (प्रत्येक आदमी भावुक होता है)
  • Either book is yours. (कोई एक किताब आपकी है)
  • Neither boy is handsome. (कोई भी लड़का सुंदर नहीं है)

 

 5. Interrogative Determiners

Interrogative Determiners का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है| इनका use Noun से पहले होता है अगर Noun से पहले इनका use नहीं होता है तो इन्हें Interrogative Pronoun कहते हैं|

“They are used to ask questions.”

Kinds of Interrogatives –

Interrogatives

Examples of Interrogative Determiners –

What – क्या

  • What book do you want to read? (आप कौन सी किताब पढ़ना चाहते हो)

Which – कौन सी

  • Which pen is yours? (तुम्हारा कौन सा कलम है)

Whose – किसकी

  • Whose note book is this? (यह किसकी नोटबुक है)

 

 6. Number Determiners

Number Determiners के प्रयोग से व्यक्तियों या वस्तुओं की संख्या का बोध होता है| जैसे –

Examples of Number Determiners –

  • The two sisters have left for London. (दोनों बहने लंदन के लिए रवाना हो गई हैं)
  • There are fifty students in the class. (क्लास मे पचास छात्र हैं)
  • Vijay is the second son of Mr. Rakesh Tiwari. (विजय राकेश तिवारी के दूसरे पुत्र है)

Number Determiners  दो प्रकार के होते है जो निम्न प्रकार हैं –

Numbers

(a) Cardinal determiners –

जो निश्चित संख्या का बोध कराते हैं उन्हें Cardinal Determiners कहते हैं जैसे – one, two, three, four, five, six, seven,…….etc.

  • He has four toys. (उसके पास चार खिलौने हैं)
  • She has two pens. (उसके पास दो पेन हैं)
  • Have you three sisters. (क्या आपकी तीन बहने हैं)

(b) Ordinal Determiners –

जो निश्चित क्रम का बोध कराते हैं उन्हें Ordinal Determiners कहते हैं जैसे – Next, last, first, second, third, fourth, fifth,……etc.

  • Who will be the next Chief Minister of UP? (यूपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा)
  • The first chapter of this book is Articles. (इस पुस्तक का पहला अध्याय articles है)

 

 7. Quantifier Determiners

Quantifier determiners से मात्रा या परिमाण का बोध होता है| इससे Noun के How many (कितने) How much (कितना) का पता चलता है|

“These are used to modify a noun to indicate its quantity.”

Kinds of Quantifiers –

Quantifiers

Examples of Quantifier Determiners –

Use of ‘Many’ and ‘Much’

Many (बहुत) + Plural Countable Nouns

Many का प्रयोग संख्या का बोध कराने के लिए ‘बहुत’ के अर्थ मे Plural Countable Noun के पहले होता है जैसे –

  • How many books do you need? (आपको कितनी किताबें चाहिए)
  • I have many pens. (मेरे पास बहुत सारे कलमें हैं)
  • Many students are laborious. (बहुत सारे छात्र मेहनती हैं)

Much (बहुत) + Singular Uncountable Noun

Much का प्रयोग मात्रा का बोध कराने के लिए ‘बहुत’ के अर्थ में Singular Uncountable Noun के पहले होता है जैसे –

  • How much rice do you want? (आप कितना चावल चाहते हैं)
  • She does not have much time. (उसके पास ज्यादा समय नहीं है)
  • Have you much money? (क्या आपके पास बहुत पैसा है)

 

Use of ‘Few’, ‘A few’ and ‘The few’

A few / Few / The few (कुछ या थोड़ा) + Plural countable Noun

A few – इसका प्रयोग कुछ या थोड़ा (कम से कम) के अर्थ मे संख्या का बोध कराने के लिए Plural countable Noun के पहले किया जाता है किया जाता है यह positive meaning रखता है जैसे –

  • I read a few books. (मैंने कुछ पुस्तकें पढ़ीं) (जो पर्याप्त है)
  • There are a few books on the table. (मेंज पर कुछ किताबें हैं) (जो पर्याप्त है)

Few – इसका प्रयोग नहीं के बराबर या अल्प के अर्थ मे संख्या का बोध कराने के लिए Plural countable Noun के पहले किया जाता है जो negative meaning रखता है जैसे –

  • I read few books. (मैंने कुछ पुस्तकें पढ़ीं) (जो पर्याप्त नहीं हैं)
  • There are few books on the table. (मेंज पर कुछ पुस्तकें हैं) (जो पर्याप्त नहीं हैं)

The few – इसका प्रयोग संख्या तो कम है पर सब का सब के अर्थ मे Plural countable Noun से पहले होता है यह positive और negative दोनों meaning रखता है जैसे –

  • I read the few books I had. (मैंने कुछ पुस्तकें पढ़ीं जो मेरे पास थीं)

Use of ‘Some’ and ‘Any’

Some + Singular uncountable Noun/ Plural countable Noun

Some का प्रयोग Affirmative Sentences मे Singular Uncountable Noun के पहले मात्रा का बोध कराने तथा Plural Countable Noun के पहले संख्या का बोध कराने के लिए ‘कोई, कुछ, और थोड़ा’ के अर्थ मे होता है जैसे –

  • I have some milk. (मेरे पास थोड़ा दूध है)
  • You have some money. (तुम्हारे पास थोड़ा धन है)
  • I have some books. (मेरे पास कुछ पुस्तकें हैं)
  • You have some pens. (तुम्हारे पास कुछ कलमें हैं)
  • Some Mr. Gupta is waiting for you. (कोई मिस्टर गुप्ता तुम्हारा इंतजार कर रहें हैं)

Any + S U Noun/ S C Noun/ P C Noun

Any का प्रयोग negative sentences में Singular Uncountable Noun के पहले मात्रा तथा Singular or plural Countable Noun के पहले संख्या का बोध कराने के लिए ‘कोई, कुछ और थोड़ा’ के अर्थ मे होता है जैसे –

  • He did not give me any milk. (उसने थोड़ा दूध मुझे नहीं दिया)
  • There is not any ink in the bottle. (बोतल में थोड़ी स्याही नहीं है)
  • He did not take any book from the library. (उसने कोई पुस्तक पुस्तकालय से नहीं ली)
  • She is not putting any pens in the box. (वह कुछ कलमें बॉक्स मे नहीं रख रही है)

Use of ‘Little’, ‘A little’ and ‘The little’

Little/ A little/ The little  + Singular Uncountable Noun

Little – इसका प्रयोग ‘नहीं के बराबर’ या ‘अल्प’ के अर्थ मे मात्रा का बोध कराने के लिए S U Noun के पहले होता है|

यह negative meaning रखता है जैसे –

  • He has little money. (उसके पास कुछ धन है) [ जो पर्याप्त नहीं है ]

A little – इसका प्रयोग ‘थोड़ा’ या ‘कुछ’ के अर्थ में मात्रा का बोध कराने के लिए S U Noun के पहले होता है| यह positive meaning रखता है जैसे –

  • He has a little money. (उसके पास कुछ धन है) [जो पर्याप्त है ]

The little – इसका प्रयोग ‘मात्रा तो कम है पर जो कुछ है सब का सब’ के अर्थ में S U Noun के पहले होता है| यह positive और negative दोनों meaning रखता है जैसे –

  • I spent the little money I had. (मेरे पास जो थोड़ा सा पैसा था, मैंने उसे खर्च कर दिया)

 

ये भी पढ़ें –

  1. Present Indefinite Tense in Hindi
  2. Past Indefinite Tense in Hind
  3. Future Indefinite Tense in Hindi
  4. Present Continuous Tense in Hindi
  5. Past Continuous Tense in Hindi
  6. Future Continuous Tense in Hindi
  7. Present Perfect Tense in Hindi
  1. Verb Error Correction Exercise
  2. Tense Error Correction Exercise
  3. Noun Error Correction Exercise
  1. Stories Translation Hindi to English
  2. Stories Translation English to Hindi
  3. Stories Translation Hindi to English Practice Exercises
  4. Easy Story Translation Hindi to English
  5. Best Moral Stories Hindi to English
  6. Bedtime Story Hindi to English
  7. Moral Story Hindi to English
  1. Essay on Pollution in English
  2. Essay on The Single Most Valuable Gift Of Science

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!